पूर्णिया, मार्च 22 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार की अहले सुबह नए परिधानों में सजे मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने विभिन्न ईदगाहों और नमाज स्थलों का लगातार निरीक्षण किया। वहीं बलिया और अकबरपुर थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.