भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद
गंगापार, मई 28 -- करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरवा खास में बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिद में नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म निभाई गई तथा मांस गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया गया। गांव के मोहम्मद कासिद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद जीशान और ज़ावेद ख़ान ने बताया कि त्योहार हर वर्ष की तरह इस बार भी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद यह भी पढ़ें- ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुबारकबाद
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.