भाईचारे और अमन की दुआओं के साथ ईद की नमाज अदा की
मेरठ, मई 28 -- गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार सरधना क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में दो बार नमाज अदा की गई। पहली नमाज शहर काजी मुफ्ती शाकिर ने सुबह पौने सात बजे अदा कराई। जबकि दूसरी नमाज नायब हाफ़िज़ मोबिन ने आठ बजे अदा कराई। अपने बयान में उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, इंसानियत और एकता का संदेश देता है। समाज में मेलजोल और मोहब्बत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.