मुरादाबाद, मार्च 5 -- जनता सेवक समाज ने 69वां होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजन सर्वधर्म सभा के रूप में किया। पान दरीबा स्थित भांग वाली धर्मशाला में हुए कार्यक्रम की आध्यक्षता मिर्जा अरशद बेग ने और संचालन मनोरमा गुप्ता ने किया। समारोह में गुरविंदर सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, अतुल जौहरी, सुमित गुप्ता, मोहम्मद मजीद, पूनम गुप्ता, जुनैद एजाज, डा. दुर्गेश यादव, आदित्य, विवेक अग्रवाल एवं प्रदीप रस्तोगी ने संबोधन में भाईचारा कायम रखने, आपसी मेल भाव और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित बार महामंत्री कपिल गुप्ता को स्मृति चिंन्ह देकर सम्मानित किया। मुस्लिम कालेज के प्रबंधक मुफ्ती मोहम्मद आजम, फिरोज खान, बीके लक्ष्मी दीदी, मुकुल अग्रवाल ने होली की ऐतिहासिक जानकारी दी। अंत में रोजा इफ्तार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.