कोडरमा, मई 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजू देवी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अरमान खान ने किया। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। यह भी पढ़ें- मिल-जुलकर बकरीद मनाने की अपील थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र मे...