गाजीपुर, मार्च 21 -- सैदपुर। नगर के पश्चिम बाजार स्थित पूर्व सभासद राजकुमार वर्मा के आवास पर स्वर्णकार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और पारंपरिक ढंग से किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए। वक्ताओं ने एकजुटता की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश वर्मा ने की। इस मौके पर एडवोकेट बसंत सेठ, हिमांशु सोनी, शिवम वर्मा, शिवाजी वर्मा, अंकित वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...