झांसी, फरवरी 22 -- मोंठ। रविवार को कोतवाली मोंठ परिसर में पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रीय की अध्यक्षता तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह की मौजूदगी में हुई। सीओ ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने पर्व होली और रमजान ईद शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत पार्षद सहित हिंदू-मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.