हजारीबाग, मार्च 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखण्ड में ईद उल फितर का त्योहार पूरे धूमधाम एवं भाईचारगी के साथ मनाया गया। ईद की सुबह शनिवार को प्रखंड के नवादा, बनासो, गैड़ा, चानो, बरांय, भुताही मुरगांव, सारूकुदर समेत सभी ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक रूप से ईद की नमाज पढ़ी गई। दुआ में वतन में अमन चैन एवं सुख-शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी हाथ मिलाकर व गले मिलकर ईद की बधाई दिए। ईद मुबारकबाद का सिलसिला दिन भर चलते रहा। बच्चों व नौजवानों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अकीदतमंद एक दूसरे के घर जाकर सेवईयों और पकवानों का आनंद लिया। दिनभर मुस्लिम समुदाय के घरों में दावतों का दौर चलता रहा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, जिप सदस्य शेख तैयब आदि ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.