भाईचारगी के माहौल में बकरीद पर्व संपन्न
भभुआ, मई 28 -- रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुरुवार को मनाया गया। अकीदतमंदों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की तथा एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। लोगों ने नए परिधानों में सज-धजकर नमाज अदा की और अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान व बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार पुलिस बल के साथ गश्त लगाते देखे गए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- कटिहार: सेमापुर में हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद पर्व यह भी पढ़ें- मांडर-चान्हो में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनी बकरीद
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.