भभुआ, मई 28 -- रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुरुवार को मनाया गया। अकीदतमंदों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की तथा एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। लोगों ने नए परिधानों में सज-धजकर नमाज अदा की और अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान व बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार पुलिस बल के साथ गश्त लगाते देखे गए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- कटिहार: सेमापुर में हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद पर्व यह भी पढ़ें- मांडर-चान्हो में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनी बकरीद ...