उरई, मार्च 6 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मई में गुरुवार की रात परिवारिक कलह के चलते युवक कुएं में कूद गया। हालांकि ग्रामीणों ने उसे समय रहते कुएं से बाहर निकल लिया और अस्पताल ले गए। इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई। ग्राम मई निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र पाल का अपने भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में भाइयों में आपस में मारपीट हो गई। इससे आहत होकर जितेन्द्र गुस्से में आ कर घर से कुछ दूरी पर बने कुएं में कूद गया। जितेन्द्र को कुएं में छलाँग लगते हुए ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। रस्सियों आदि की मदद से जितेन्द्र को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा ले जाया गया। युवक की स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.