रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- खटीमा, संवाददाता। तिगरी चौराहे के पास सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वृद्धा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रणगांव चीला निवासी 65 वर्षीय हीरा देवी पत्नी स्व. त्रिलोक सिंह नेगी लगभग 15 दिन से तिगरी में रह रहे अपने भाइयों के यहां आई हुई थीं। शनिवार देर शाम वह तिगरी चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.