सीतापुर, फरवरी 3 -- सिधौली, संवाददाता।कस्बे में रविदास जयंती पर हुए हमले के मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रविदास जयंती के मौके पर हमलावरों ने युवक और उसके भाई, बहन पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सिधौली क्षेत्र के सिंहपुर निवासी हंसराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक फरवरी को वह रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिधौली आए थे। वहां पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कमलेश, लकी, लवकुश और गोपाल ने उन्हें घेर लिया और गालियां देते हुए लात-घूसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में हंसराज के छोटे भाई कांशीराम, उनके चाचा के लड़के रजनीश और उनकी बहन को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.