भागलपुर, अप्रैल 1 -- रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो भाई के बीच हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कन्हैया कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि घर पर दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कुंदन कुमार ने गुस्से में आकर कन्हैया कुमार के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.