रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की, संवाददाता। गांव के कुछ युवकों ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक उनकी बहन के कुंडल भी छीनकर फरार हो गए। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला पाड़ली गुर्जर गांव निवासी इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल की रात उसके भाई के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच गांव के ही पांच युवकों ने बच्चों के साथ गाली गलौज कर दी। इस बीच वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...