भाइयों पर तलाकशुदा बहन को पीटने का आरोप,केस दर्ज
गोरखपुर, मई 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बुड़ाडीह गांव की एक तलाक शुदा महिला ने अपने तीन भाइयों और भाभी पर मारपीट, प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को चार के खिलाफ मारपीट धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के बुड़ाडीह निवासी रागिनी पांडेय पुत्री सदानन्द पांडेय पिछले छह-सात वर्षों से अपने मायके में रह रही हैं। महिला का आरोप है कि उनके भाई कमलेश, विजय, धीरज तथा भाभी अनन्या पाण्डेय आये दिन उनके साथ विवाद करते हैं और मारपीट कर घर से भगाने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि उनकी दूसरी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन उनके भाइयों ने शादी कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि 19 मई को इसी बात को लेकर सभी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.