प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी श्यामलाल यादव के बेटे शुभम यादव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 30 मार्च की रात करीब आठ बजे वह और उसका भाई शैलेन्द्र कुमार तेरहवीं कार्यक्रम में गया था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसका भाई गंभीर घायल हो गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उन लोगों ने उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यूपी-112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसके भाई शैलेन्द्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पीड़ित शुभम सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने मनीष सरोज, अभिषेक साहू, रमेश साहू, विकास सरोज, रामू सरोज, रवीन्द्र सरोज, शिव कुमार सरोज को नामजद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.