प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- कुंडा, संवाददाता। तेरहवीं में गए दो भाइयों पर दबंगो ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर हालत में घायल को इलाज को सीएचसी भेजा गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसी मामले में पुलिस ने गुरुवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, लोहे की सरिया और घटना में प्रयुक्त चार बाइकें बरामद की है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी श्यामलाल यादव के बेटे शुभम यादव और उसके भाई शैलेन्द्र यादव पर 30 मार्च की रात करीब आठ बजे उस समय जानलेवा हमला हुआ। जब राजा साहू के तेरहवीं कार्यक्रम में गया था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर घायल हो गया। जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.