गौरीगंज, अप्रैल 5 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी रामरतन वर्मा की शनिवार को कुछ काम से चौराहे पर गए थे। लौटते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे उनके भाई कल्लू और सूरज ने उमराडीह गांव निवासी शिवांश सिंह के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों और लोहे के राड से पिटाई कर दी। पिटाई में रामरतन को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर लोग दौड़े तो तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। घायल रामरतन को सीएचसी जामों में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...