संवाद, जून 24 -- वाराणसी के नगवा (लंका) में सोमवार रात एक युवती ने तीन मंजिला इमारव की छत से कूदकर जान दे दी। आरोप है कि प्रेमी के साथ उसके भाइयों ने देख लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान वह भाग गई। किसी के घर में घुसकर कुछ मकानों की छत पार करते हुए एक तीन मंजिले भवन पर पहुंची और छलांग लगा दी। प्रकरण में लंका पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मोहल्ले के लड़के से था अफेयर नगवा निवासी व्यक्ति के तीन बच्चों में 20 वर्षीय बेटी सबसे बड़ी थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मोहल्ले के ही एक युवक से चार साल से उसकी दोस्ती थी। पुलिस के अनुसार वह सोमवार रात एक घंटे से नहीं दिख रही थी। परिजनों को लगा कि वह प्रेमी के साथ ही होगी। परिजन उसे ढूंढ़ते हुए नगवा में रव...