भाइयों ने दो को पीटा, छत से फेंके सुतली बम
कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में रुपये के लेनदेन के विवाद में भाइयों ने युवक को पीट दिया। इतना ही नहीं बीचबचाव करने पहुंचे युवक को भी पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर इलाकाई जुटे तो भाइयों ने छत पर चढ़कर सुतली बम फेंककर दहशत फैला दी। शास्त्रीनगर निवाीस सुनील कुमार बाजपेयी के अनुसार शुक्रवार रात को उनके घर के सामने रहने वाले अजय ठाकुर से उदित और उसका भाई मुदित विवाद कर रहे थे। दोनों भाई वेदांत को अजय ठाकुर को मारने के लिए उकसाने लगा। विरोध पर दोनों भाइयों ने वैभव और वेदांत से मारपीट कर दी। वह बीचबचाव करने पहुंचे तो ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद छत पर जाकर सुतली बम फेंकने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.