बदायूं, अप्रैल 28 -- बदायूं। हत्या के केस में भाइयों को सजा से नाराज महिला टावर पर चढ़ गई। इस दौरान वहां काफी अफरातफरी का माहौल रहा। महिला रामा वजीरगंज के धर्मपुर की रहने वाली बताई जा रही है । सदर कोतवाली में जिला पंचायत आवास के पास महिला भाइयों भाई सुनील, संजीव और पिता नेत्रपाल को उम्रकैद की सजा हो गई। इससे नाराज महिला दोबारा सुनवाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई। पिता और भाई अलापुर के नवादा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। दो थानों की पुलिस महिला को समझाने में लगातार जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...