मिर्जापुर, जून 22 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बार गांव में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में लाठी डंडे और फावड़े चले। मारपीट में एक पक्ष से पिता और पुत्र जख्मी हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के बार गांव निवासी 52 वर्षीय सौरभ तथा 55 वर्षीय संतोष सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की रात दोनों भाई आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और फावड़ा चला। मारपीट में 52 वर्षीय सौरभ तथा उनका पुत्र 25 वर्षीय शिवम घायल हो गए। पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी...