भाइयों की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की
अररिया, अगस्त 29 -- भरगामा, निज संवाददाता। क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और इसके बाद राखी की थाली सजाई । थाली में रोली अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखकर बहनों ने भाइयों को तिलक किया और आरती उतारने के बाद दाहिनी कलाई पर राखी बांधी । इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की। वही भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। दिनभर बाजारों में भी राखी, मिठाई और उपहार की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Orai News: रक्षाबंधन पर उमड़ा उत्साह, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखियां पंडित राजेन्द्र मिश्र ने बताया रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.