पलामू, मार्च 20 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के भांवर गांव में शुक्रवार को गैरमजरूआ आम रास्ता जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश पर सीओ मनीष सिन्हा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से पक्का मकान गिरा दिया। भांवर गांव निवासी राजू यादव, आम रास्ता की जमीन पर अवैध रूप से पांच कमरों व एक बरामदा का निर्माण कर लिया गया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। मामले को लेकर हाई कोर्ट में वाद लंबित था। अभियान के दौरान पथरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक नंदलाल कुमार, अमीन प्रतीक श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सीओ ने बताया कि आम रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.