भांडीरवन के पास अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई
मथुरा, मई 13 -- मांट,भांडीरवन के समीप नगला भूप सिंह क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और दो डंपर जब्त किए हैं। रविवार रात क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर खनन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। जांच में सामने आया कि खनन की मिट्टी को गांव छांहरी की घनी आबादी से होकर ले जाया जा रहा था। यह मार्ग राधा-कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन के पास स्थित है, जहां देर रात तक श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ने के साथ सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही थी। सीओ संदीप कुमार सिंह ने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों को सीज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.