आगरा, मार्च 1 -- आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से गांव ककुआ और भांडई क्षेत्र में प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप के विस्तार के विरोध में रविवार दोपहर किसानों ने भांडई में पंचायत का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने एक स्वर में स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी उपजाऊ कृषि भूमि किसी भी स्थिति में देने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय निवासी किसान रामवीर सिंह चाहर ने कहा कि उनकी जमीन बेहद उपजाऊ है और पीढ़ियों से परिवार की आजीविका का आधार रही है। हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। किसान केदार शर्मा ने भी दो टूक कहा कि यह भूमि खेती के लिए है और किसान केवल खेती ही करेंगे। यदि जबरन अधिग्रहण का प्रयास हुआ तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि इस क्षेत्र में बागवानी और खेती प्रमुख आय का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.