भांडई-इटावा सेक्शन में रेल फाटक सं.-14 पर अंडरपास 30 से होगा शुरू
आगरा, जून 27 -- आगरा रेल मंडल के भांडई-इटावा सेक्शन में शमसाबाद एवं फतेहाबाद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेल फाटक सं.-14 को 30 जून से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि आम जनता को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने को रेलवे ने फाटक सं.-14 के स्थान पर नवनिर्मित अंडरपास को 30 जून से यातायात को खोलने का निर्णय लिया है। नागरिकों एवं वाहन चालकों का आवागमन अंडरपास के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित होगा। संजय कुमार गौतम ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित यातायात के लिए अंडरपास का उपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.