मऊ, मार्च 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के भांटीखुर्द गांव में रविवार को सम्राट अशोक नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में सम्राट अशोक मौर्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्य ने गौतम बुद्ध एवं भीमराव आंबेडकर सहित सभी महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। आज आवश्यकता है कि सम्राट अशोक की जयंती को गांव से लेकर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाए। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक देवरिया दीनानाथ तथा पूर्व बसपा प्रत्याशी मुहम्मदाबाद गोहना डॉ.धर्म सिंह गौतम ने कहा कि गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और भीमरा...