रांची, जनवरी 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। एक माह पहले हेसल टोल प्लॉजा के पास स्थित मकान में ममता कुमारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया। पुलिस ने मृतक ममता के पति दिनेश्वर करमाली उर्फ लालू को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में दिनेश्वर करमाली ने बताया कि मेरे भांजे सुदामा करमाली से ममता का अवैध संबंध था। ममता बार-बार समझाने के बावजूद मानने को तैयार नहीं थी। एक दिसंबर को इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा बढ़ा और गुस्से में आकर दिनेश्वर ने सब्जी काटनेवाली बैठी से ममता का गला रेतकर मार दिया और खुद बचने के लिए अपने गले की चमड़ी काट ली और ममता की हत्या का आरोप सुदामा करमाली पर मढ़ दिया। रिम्स में इलाज के बाद पुलिस ने शनिवार को दिनेश्वर करमाली को गिरफ्तार किया। इस मामले के खुलासा में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सिल्ली डी...