नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। ऋण लेकर 50 लाख रुपये से शुरू किए ट्रांसपोर्ट के कारोबार में साझेदार बने भांजे पर गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मामा ने भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ फेज-दो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दादरी के डाबरा गांव निवासी कमल भाटी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में दुजाना गांव निवासी भांजे संदीप संग मिलकर ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू किया था। इसके लिए फेज-दो स्थित एनएसईजेड में ट्रांसपोर्ट का कार्यालय भी खोला था। कमल ने 50 लाख का ऋण लेकर 30 वाहन खरीदे थे। संदीप ने कमल को विश्वास में लेकर खुद ही देखरेख करने का दावा किया। लगातार घाटा होने पर कमल ने जानकारी की तो संदीप और स्टाफ का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। आरोप है कि संदीप ने 30 ड्राइवर की जगह महज छह-सात चालक रखे, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.