भांजे ने नए कारोबार में निवेश का झांसा दे एक करोड़ ठगे
देहरादून, अक्टूबर 4 -- एक भांजे ने अपने सगे मामा को नए व्यवसाय में भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर एक करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। मामले में पुलिस के कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर राजपुर थाने में शनिवार को आरोपी भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दून डिवाइन एन्क्लेव आईटी पार्क निवासी 55 वर्षीय रविंद्र सिंह ने कोर्ट में अपील की। कहा कि उनके सगे भांजे सिद्धार्थ बख्शी उर्फ हनी ने उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। ओल्ड कनॉट प्लेस निवासी सिद्धार्थ ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि वह एक नया व्यवसाय शुरू कर रहा है। जिसमें निवेश करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। भांजे की बातों में आकर रविंद्र सिंह ने 28 जून 2021 से 3 फरवरी 2022 के बीच विभिन्न बैंक खातों में 84.94 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 5 लाख रुपये चेक और 20 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.