मैनपुरी, मई 29 -- किशनी। क्षेत्र के ग्राम बसैत निवासी विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भांजे पर धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- बिजनौर: प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र के इंतकाल पर हुई शोक सभाआरोप और घटनाक्रम पीड़ित के मुताबिक, उनका भांजा पारस पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी लालपुर, बेवर 8 मई की रात करीब 8 बजे उनके घर आया था। उस वक्त विपिन की पत्नी घर पर अकेली थीं। पारस ने उनकी पत्नी से सोने के झाले और लर (आभूषण) मांग लिए। इसके अलावा, विपिन के नाम पर फाइनेंस कराए गए एक एसी और 43 इंच की एलसीडी टीवी भी वह अपने साथ ले गया। यही नहीं, पारस ने प्लॉट खरीदने के नाम पर विपिन से दो लाख रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। जब विपिन अपने रुपये, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान वापस मांगने पारस ...