मुरादाबाद, जुलाई 23 -- दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। उसकी ननद के बेटे ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। शिकायत पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच नामजद और अज्ञात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक से हुई थी। पति और ससुराल के लोग नोएडा में किराये पर रहते हैं। शादी में मायके वालों ने करीब तीस लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी पति और ससुराल वाले कार के लिए दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। पीड़ित के अनुसार उसने बच्चे को जन्म दिया तो ससुराल वाले अस्...