वाराणसी, जुलाई 8 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। परसहनी गांव (फूलपुर) में पांच माह से भांजे के पास रह रहे 70 वर्षीय वृद्ध की बुधवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वृद्ध के भतीजे ने हत्या और उनके खाते से साढ़े चार लाख रुपये की निकासी का आरोप लगाया। फूलपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर के लाइन बाजार निवासी 70 वर्षीय मन्नालाल पटेल की बहन की शादी परसहनी गांव में हुई है। पांच साल पहले बहन का निधन हो चुका है। मन्नालाल पटेल नि:संतान थे। पत्नी का निधन हो चुका है। इधर पांच माह से मन्नालाल अपने भांजे के घर पर रुके थे। यह भी पढ़ें- खेत पर पड़ा मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप बुधवार सुबह संदिग्ध हाल में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भतीजे शिवचरन पटेल ने फूलपुर पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनके खाते से पैसे की निकासी के लिए हत्या की गई। ख...