अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है। बेटे की शादी से कुछ ही हफ्ते पहले 37 वर्षीय महिला अपने 21 साल के सगे भांजे के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने भांजे समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रावल के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। जब वह मायके से वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका सगा भांजा विक्रम मिला। आरोप है कि विक्रम ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका है।पत्नी भांजे के साथ फरार, पति परेशान पीड़ित पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की तलाश में रिश्तेदारों, गांव के लोगों और परिचितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.