भांजे की हत्या के आरोपी मामा की तलाश में जुटी पुलिस, तीन टीमें गठित
रुडकी, जून 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। हाल्लूमाजरा गांव में भांजे की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर हाल्लूमाजरा गांव में एक युवक बाजार से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान उसके मामा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.