भांजे की हत्या करने वाले मामा-मामी गिरफ्तार
मथुरा, जून 18 -- थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ माह पूर्व हुई भांजे की हत्या के आरोप में वांछित दंपति को सराय सालवान अंडरपास के समीप से बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा व हथौड़ा बरामद कर चालान किया है। आरोप है कि दोनों ने मिल कर रिश्ते के भांजे की आठ मई की रात हत्या कर शव को कस्बा स्थित कोल्ड स्टोर की बाउंड्री के समीप गाड़ा दिया था। पुलिस ने मृ़तक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। बताते चलें कि मृतक गोविन्द सिंह मूल निवासी जालौन अपने मुंहबोले मामा जयकरण के साथ बलदेव स्थित अवैरनी चौराहे पर दीप योग कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। गोविन्द अवैरनी चौराहे पर पानी-पूरी की ढकेल लगाता था, जबकि जयकरण बेलदारी का काम करता था। उसका शव नौ मई सुबह कस्बा स्थित कोल्ड स्टोरेज की बाउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.