फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शिव एंक्लेव सनलाइट कॉलोनी में फरवरी माह में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी ने पुलिस के समक्ष रहस्योउदघटन किया है कि वह बिहार जाकर अपने भांजे की मदद से पिस्तौल खरीदकर लाया था। घटना से करीब 15 दिन पहले से ही वह अपनी पत्नी की हत्या की फिराक में घूम रहा था। पुलिस आरोपी के भांजे की भी तलाश कर रही है। अपराध शाखा, डीएलएफ द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी दिलीप यादव ने पुलिस केसमक्ष दावा किया कि तलाक का केस शुरू होने से पहले उसने संगीता के नाम 80 गज का प्लॉट खरीदा था। तलाक का केस चलने की वजह से वह उससे अपने प्लॉट को वापस मांग रहा था, लेकिन उसने प्लॉट देने से मना कर दियाथा। इसवजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से बिहार के...