मेरठ, मार्च 30 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला के अनुसार वह शनिवार को किठौर से अपनी भांजी को घर लेकर आई थी। रविवार सुबह वह काम पर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान खालू ने किशोरी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। किशोरी रास्ता भटकते हुए किसी तरह अपने घर किठौर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने महिला को फोन कर मामले से अवगत कराया। महिला जब भांजी को लेकर वापस घर पहुंची और पति से पूछताछ की, तो आरोपी पति ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद महिला ने पति पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...