मुजफ्फरपुर, मई 9 -- औराई, एसं। राजखंड उत्तरी पंचायत के रामखेतारी महुआ चौक के समीप शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना अंतर्गत सिमरा निवासी दशरथ मंडल (32) था। वह रामखेतारी गांव में लालू मंडल के यहां भांजी की शादी में आया था। मेडिकल ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.