आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आए एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिलने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान अचानक लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जौनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमराजपुर निवासी 22 वर्षीय करन गौतम अपनी भांजी वंदना, पुत्री ओमचंद्र गौतम निवासी महुजा की शादी में शामिल होने तीन-चार दिन पहले अपनी बहन के घर आया था।

शादी की रस्में और अचानक लापता होना सोमवार को वंदना की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह पारा गांव से आई बारात के साथ संपन्न हो रही थी। रात में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी करन अचा...