कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला भैनपुरा बाल्मीकि बस्ती में भांजी की शादी में शामिल होने आई महिला के बैग से नगदी-जेवरात चोरी हो गए। पीडि़त महिला ने अपने भांजे पर ही वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मोहल्ला भैनपुरी बाल्मीकि बस्ती निवासी सफाईकर्मी सुधीर कुमार की बेटी खुशबू की 28 जून को बेवर से बारात आनी है। घर में परिजनों के साथ नाते-रिश्तेदार भी तैयारियों में जुटे हुए थे। शनिवार की सुबह बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ निवासी रीशा पत्नी बदन ने बताया कि वह तैयार होने के लिए बैग खोलने जा रही थी, तभी उसने देखा कि बैग की एक चेन टूटी हुई थी। यह भी पढ़ें- युवक ने घर से आभूषण और नगदी किये साफ जब उसने बैग खोलकर देखा, तो उसमें रखी 4 हजार रूपये की नगदी, तोडिय़ां...