मिर्जापुर, मार्च 10 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित एक लाइसेंसी भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचते व्यक्ति को सोमवार रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। क्षेत्र के नदिहार बाजार में लाइसेंसी भाग की दुकान खोली गई है। दुकान में भांग की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा बेचा जा रहा है। रविवार की शाम एक व्यक्ति भांग खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा। दुकान में गांजा बिकता देख वहां से वापस लौट आया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचते व्यक्ति को रंगे हाथ धर दबोचा। दुकान से पुलिस ने 2.190 किग्रा गांजा बरामद हुआ। जिसे अभियुक्त ने दो अलग-अलग बंडल और छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर रखा था। गांजा सहित अभियुक्त कटरा कोतवाली क्षेत्र के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.