जयपुर, मार्च 10 -- राजस्थान विधानसभा में सोमवार को शिक्षा व्यवस्था और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पद सृजन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच आरोप-प्रत्यारोप इतने तीखे हो गए कि सदन का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। बहस के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का भी जिक्र आया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए।स्कूलों में पद सृजन को लेकर छिड़ी बहस प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक बालकनाथ ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय खोले गए महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों को लेकर सवाल उठाया। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बड़ी संख्या में स्कूलों को अंग...