फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर। जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि भांग की दुकानों में सिर्फ भांग की ही बिक्री हो, इसके लिए अधिकारी निरंतर दुकानों का निरीक्षण करें, अन्य मादक पदार्थ पाए जाने की दशा में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम के लिये कि गई कार्यवाही की करते हुए डीएम ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री न होने पाए का विशेष ध्यान रखें, हेतु आबकारी, पुलिस विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करें, साथ ही निगरानी बनाए रखें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि नशामुक्ति संबंधी जन जागरूकता की जाय और निर्धारित गाइड लाइन के अ...