हमीरपुर, मार्च 28 -- कुरारा। राम नवमी के जुलूस में भांगड़ा ढोल बजा रहे ढोल वालो को कुछ लड़कों ने बहस के बाद पीट दिया। जिसमें ढोल बजा रहे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने मारपीट की तहरीर थाने में दी है। शुक्रवार को कस्बे में रामनवमी के जुलूस में कस्बा निवासी रिंकू, टिंकू पुत्रगण रामबाबू व निहाल पुत्र रामआसरे भांगड़ा ढोल बजा रहे थे। जब जुलूस कस्बे के बड़े देव बाबा के पास पहुंचा तो कस्बा निवासी अनिल, सोनू, संतोष बाबा, राज, समीर, नीरज, आकाश, अभिषेक, अमन ने उक्त ढोल वालो से बहस कर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे उनके शरीर मे चोटे आई है। पीड़ितों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.