गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की तरफ से गांव भांगरौला में बस डिपो के निर्माण की संभावनाओं को दोबारा तलाशा जा रहा है। एचएसआईआईडीसी की तरफ से गांव नाहरपुर कासन में जमीन देने से इंकार करने के बाद इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है। जीएमडीए ने साल 2024 में गांव भांगरौला में करीब 10 एकड़ जमीन का चयन ई-बस डिपो के लिए किया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा था। सैनी ने आदेश जारी किए थे कि पीपीपी मोड पर इस ई-बस डिपो को बनाया जाए। सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से इस बस डिपो के निर्माण की योजना टल गई थी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रहने और जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बसें, रूट हुए फाइनलनाहरपुर कासन में जमीन चयन इसके बाद जीएमडीए ने ...