भांगरौला में जमीनी विवाद पर भिड़े दो परिवार
गुड़गांव, जून 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव भांगरौला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात उस समय घटित हुई जब खेत की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पाकर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के लोग कानून हाथ में लेकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से टूट पड़े। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव कराने की कोशिश कर रहा एक पुलिस का सिपाही भी घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर फूट गए। खेड़की दौला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। भांगरौला गांव निवासी पहले पक्ष के ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही एक अन्य परिवार के साथ जमीन को लेकर पिछले काफी सालों से वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.