रामपुर, मार्च 25 -- जयपुर से पधारे पूज्य व्यास देवराज ने कहा कि लक्ष्मी नारायण के स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि जब भक्त भक्ति में रम जाता है तभी वह मां का सच्चा दास बन जाता है सिविल लाइन स्थित आदर्श काँलोनी के हरिहर मंदिर में कथा के छठे दिन मंगलवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा का दोपहर एक बजे से चार बजे तक हुई। कथा में मुख्य यजमान शलभ गुप्ता द्वारा पूज्य व्यास जी एवं आचार्य का पूजन किया गया। कलाकारों ने अपनी कला से संगीत में स्वर्ग से मां स्तुति एवं आरती गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथा में पूज्य व्यास ने कहा कि जिस प्रकार नाग व नंदी ने शिव को पकड़ कर रखा है इस प्रकार हमें भी मां के चरणों को पकड़ना चाहिए ,जिस प्रकार नाव यहां पार लगती है इस प्रकार मां के चरण भवसागर पार लगाते हैं, मां भगवती की शक्ति अपार है और कहा की परिवार की सुख समृद...